अपना हक़आवेदन प्रोफार्मा भरें
← 8वाँ वेतन आयोग

8वें वेतन आयोग के आदेश और दस्तावेज़ — तारीख़ के क्रम में

गठन, कार्यक्षेत्र, संसद के उत्तर और DA के आदेश, मूल दस्तावेज़ के लिंक के साथ। साथ में 7वें आयोग के वे नियम जिनसे पिछली बार वेतन तय हुआ था।

इस खंड में सरकारी आदेशों का सार है। कर्मचारी संगठनों की माँगें और मीडिया की बातें आदेश नहीं हैं; वे साफ़ लेबल के साथ अलग दी गई हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले मूल आदेश और आयोग की वेबसाइट 8cpc.gov.in देखिए। कोई व्याख्या ग़लत लगे तो आदेश के साथ बताइए।

8वें आयोग से जुड़े दस्तावेज़

तारीख़ दस्तावेज़ क्या कहता है
28.10.2025 PIB — मंत्रिमंडल का निर्णय कार्यक्षेत्र मंज़ूर; आयोग अस्थायी निकाय; 18 महीने; अंतरिम रिपोर्ट संभव; असर आम तौर पर 01.01.2026 से अपेक्षित
03.11.2025 राजपत्र — संकल्प फा. सं. 01-01/2025-E.III(A) अध्यक्ष, सदस्य, सदस्य-सचिव; कार्यक्षेत्र; मुख्यालय दिल्ली; 18 महीने
01.12.2025 लोक सभा अतारांकित प्रश्न 212 DA को मूल वेतन में मिलाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं; DA/DR हर 6 महीने पर AICPI-IW के आधार पर बदलते हैं
09.02.2026 लोक सभा अतारांकित प्रश्न 1605 पेंशन का संशोधन सामान्य आदेशों से; 8वाँ आयोग वेतन, भत्ते, पेंशन पर सिफ़ारिश के लिए अधिदेशित
18.04.2026 PIB — DA/DR की अतिरिक्त किस्त 58% से 60%, 01.01.2026 से
28.10.2026 PIB विज्ञप्ति, PRID 2329485 DA/DR 60% से 63%, 01.07.2026 से; बकाया की शर्तें विज्ञप्ति में नहीं
24.04.2026 का.ज्ञा. 42/02/2024-P&PW(D) पेंशनभोगियों की महँगाई राहत 60%, 01.01.2026 से

आयोग की अपनी सूचनाएँ, दौरों की सूची और पंजीकरण की तारीख़ें 8cpc.gov.in पर हैं।

पिछली बार के नियम (7वाँ आयोग)

तारीख़ दस्तावेज़ क्या कहता है
25.07.2016 सा.का.नि. 721(अ) — CCS (संशोधित वेतन) नियम, 2016 01.01.2016 से प्रभावी माने गए (नियम 1(2)); नियम 7(क)(i): मौजूदा मूल वेतन × 2.57, निकटतम रुपये में, लेवल के उसी या अगले ऊँचे खाने में
04.11.2016 व्यय विभाग का.ज्ञा. 1/2/2016-E-II(B) नई वेतन संरचना में 125% DA शामिल; DA 01.01.2016 से शून्य; 01.07.2016 से 2%

यह इतिहास है। 8वें आयोग में क्या होगा, यह आयोग की सिफ़ारिश और सरकार के निर्णय पर निर्भर है।

इस लेख में कोई त्रुटि? सुधार भेजें · अस्वीकरण