निजता नीति
यह वेबसाइट सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को ठगी से बचने में मदद करती है। ऐसी वेबसाइट का स्वयं आपकी जानकारी इकट्ठा करना उचित नहीं होगा। इसलिए हम करते ही नहीं।
प्रपत्रों में भरी गई जानकारी
आप प्रपत्र में जो भी भरते हैं — नाम, पदनाम, कार्मिक संख्या, पता, मोबाइल नंबर — वह केवल आपके उपकरण में रहता है। वह किसी सर्वर पर नहीं भेजा जाता। हम उसे देख नहीं सकते।
पीडीएफ भी आपके ब्राउज़र में ही बनती है। वह कहीं अपलोड नहीं होती।
"याद रखें" विकल्प
यदि आप “मेरा विवरण इसी फ़ोन में याद रखें” चुनते हैं, तो वह विवरण आपके ब्राउज़र के स्थानीय संग्रह (local storage) में रखा जाता है — ताकि हर प्रपत्र में दोबारा न लिखना पड़े। यह आपके उपकरण से बाहर नहीं जाता, और किसी दूसरे उपकरण पर नहीं पहुँचता। ब्राउज़र का डेटा साफ़ करने पर यह मिट जाता है।
हिन्दी लिप्यंतरण
जब आप अंग्रेज़ी अक्षरों में टाइप करके हिन्दी में बदलते हैं, तो केवल वही एक शब्द जो आप उस समय लिख रहे हैं, Google Input Tools को भेजा जाता है। प्रपत्र का शेष विवरण नहीं भेजा जाता। यह सुविधा आप अ बटन से बंद कर सकते हैं — तब कुछ भी बाहर नहीं जाता।
कुकीज़
यह वेबसाइट विज्ञापन या ट्रैकिंग कुकीज़ का प्रयोग नहीं करती।
बाहरी लिंक
हम सरकारी परिपत्रों और परामर्शों के लिंक देते हैं। उन वेबसाइटों की अपनी नीतियाँ हैं।
संपर्क
इस नीति के बारे में कोई प्रश्न हो तो संपर्क कीजिए।