अपना हक़आवेदन प्रोफार्मा भरें
← नियम

यात्रा भत्ता (TA) नियम: दौरा, तबादला, CTG और दावा

केंद्रीय कर्मचारी और CAPF के लिए दौरे, प्रशिक्षण, तबादले और सेवानिवृत्ति पर यात्रा भत्ता — पात्रता, भोजन भत्ता व CTG का हिसाब, और TA बिल के आवेदन प्रोफार्मा।

आपका यात्रा भत्ता — आपके वेतन स्तर पर1 / 1

आपका वेतन स्तर (7वाँ CPC)?

ये नियम मूल आदेशों की सरल भाषा में व्याख्या हैं, स्वयं आदेश नहीं। कोई संदेह हो तो लागू करने से पहले हवाले में दिए गए का.ज्ञा. (O.M.) के लिंक पर क्लिक कर मूल आदेश अवश्य पढ़ लें, और अपने कार्यालय से पुष्टि कर लें। कोई व्याख्या ग़लत लगे तो आदेश के साथ बताइए।

सरकारी काम से दौरे या प्रशिक्षण पर जाने, तबादले पर और सेवानिवृत्ति पर घर जाने का ख़र्च यात्रा भत्ता (TA) से मिलता है। 7वें वेतन आयोग के बाद पूरी व्यवस्था एक आदेश में है — वित्त मंत्रालय का.ज्ञा. 19030/1/2017-E.IV, 13.07.2017। उसके होटल, टैक्सी, भोजन, सड़क मील-भत्ता और सामान की दरें DA 50% होने पर 25% बढ़ती हैं; DA 01.01.2024 से 50% है, इसलिए आज की दरें मूल से 25% ऊपर हैं।

ऊपर अपना वेतन स्तर चुनिए। नीचे हर नियम उसके आदेश के साथ है; भोजन भत्ता, CTG और दावे की अंतिम तारीख़ के कैलकुलेटर अपने-अपने खंड में हैं।

एक नज़र में — दौरे पर (01.01.2024 से)

वेतन स्तर यात्रा होटल (प्रतिदिन तक) शहर में यात्रा (प्रतिदिन) भोजन (एकमुश्त, प्रतिदिन)
14 और ऊपर बिज़नेस / क्लब क्लास या AC-I ₹9,375 AC टैक्सी, वास्तविक ₹1,500
12–13 इकोनॉमी हवाई या AC-I ₹5,625 AC टैक्सी, 50 कि.मी. तक ₹1,250
9–11 इकोनॉमी हवाई या AC-II ₹2,812.50 नॉन-AC टैक्सी, ₹422.50 तक ₹1,125
6–8 इकोनॉमी हवाई या AC-II ₹937.50 नॉन-AC टैक्सी, ₹281.25 तक ₹1,000
5 और नीचे प्रथम / AC-III / AC चेयर कार ₹562.50 नॉन-AC टैक्सी, ₹141.25 तक ₹625

मूल दरें और यात्रा श्रेणी: का.ज्ञा. 13.07.2017, पैरा 2A, 2E। 25% वृद्धि उसी आदेश के पैरा 2E(ii)–(iv) की शर्त से, DA 50% — का.ज्ञा. 12.03.2024। स्तर 12 और ऊपर की टैक्सी सीमा नहीं बढ़ती — बढ़ोतरी केवल स्तर 11 और नीचे के लिए लिखी है।

दौरे पर यात्रा

  • राजधानी / शताब्दी / दुरंतो / प्रीमियम / सुविधा ट्रेनें: स्तर 12+ — एग्ज़ीक्यूटिव / AC-I; 6–11 — AC-II / चेयर कार (शताब्दी); 5 और नीचे — AC-III / चेयर कार। प्रीमियम तत्काल और फ़्लेक्सी-फ़ेयर की प्रतिपूर्ति मिलती है (पैरा 2A(ii))।
  • पात्र श्रेणी में सीट न मिले तो नीचे की श्रेणी में जा सकते हैं (पैरा 2A(iii)(d))।
  • रेल से न जुड़ी जगह: AC-II के पात्र को AC बस, बाकी को डीलक्स / साधारण बस। रेल से जुड़ी जगह पर सड़क से गए तो किराया पात्र श्रेणी के रेल किराये तक (पैरा 2A(iii)(a), (b))।
  • सरकारी यात्रा के माइलेज पॉइंट विभाग के हैं; निजी यात्रा में उपयोग पर विभागीय कार्रवाई (पैरा 2A(iii)(c))।
  • हवाई टिकट केवल एयरलाइन से सीधे, या बामर लॉरी, अशोक ट्रैवल्स एंड टूर्स, IRCTC से (का.ज्ञा. 19024/22/2017-E.IV, 19.07.2017)।
  • बोर्डिंग पास न हो तो उसके बदले स्व-घोषणा दी जा सकती है; स्तर 10 और नीचे वालों की घोषणा पर नियंत्रक अधिकारी के प्रति-हस्ताक्षर (का.ज्ञा. 23.06.2020)।

सड़क मील-भत्ता जहाँ राज्य की दर तय न हो: अपनी कार / टैक्सी ₹30 प्रति कि.मी., ऑटो / स्कूटर ₹15, पैदल ₹15 (मूल ₹24, ₹12, ₹12; पैरा 2D(ii), 2E(iii))। AC टैक्सी केवल स्तर 14+ को; स्तर 4–5 को AC बस नहीं; स्तर 3 और नीचे को केवल साधारण बस (पैरा 2D(i))।

दैनिक भत्ता — होटल, टैक्सी और भोजन

  • होटल: स्तर 8 और नीचे — सीमा तक बिना बिल, स्व-प्रमाणन पर (अवधि, होटल का नाम लिखें)। X-श्रेणी शहरों में इनकी सीमा ₹1,250, पर बिल देकर। स्तर 9+ को बिल देना होता है (पैरा 2E(ii))।
  • शहर में यात्रा: स्तर 8 और नीचे — स्व-प्रमाणन (अवधि, वाहन संख्या) (पैरा 2E(iii)); स्तर 9–11 के लिए भी रसीद की शर्त हटी (का.ज्ञा. 22.12.2020)।
  • भोजन: कोई बिल नहीं — एकमुश्त राशि, मुख्यालय से दूर रहने के घंटों पर (पैरा 2E(iv), (v)):
मुख्यालय से दूर (हर दिन आधी रात से आधी रात) भोजन भत्ता
6 घंटे से कम 30%
6 से 12 घंटे 70%
12 घंटे से अधिक 100%
  • मुफ़्त भोजन / आवास मिला हो (किसी सरकारी संस्था से), तो भी शहर में यात्रा का वास्तविक ख़र्च पैरा 2E(i), (iii) के अनुसार मिलता है; पुराना “25% DA” वाला तरीका और 5वें CPC की दरों का विकल्प समाप्त (का.ज्ञा. 01.02.2018)।

अपने दौरे का भोजन भत्ता यहीं निकालिए — निकलने और लौटने का समय डालें, हर दिन का प्रतिशत और कुल राशि दिखेगी। टूर डायरी में यही समय दर्ज होता है।

तबादले पर TA

तबादले के TA के चार हिस्से हैं (पैरा 3):

  1. स्वयं और परिवार की यात्रा — दौरे वाली ही श्रेणी; SR 114 की शर्तें (पैरा 3(i))।
  2. संयुक्त स्थानांतरण अनुदान (CTG) — नीचे देखें।
  3. घरेलू सामान का परिवहन।
  4. वाहन का परिवहन — स्तर 6+ को 1 कार या 1 मोटरसाइकिल / स्कूटर; 5 और नीचे को 1 मोटरसाइकिल / स्कूटर / मोपेड / साइकिल (पैरा 3(iv))।

संयुक्त स्थानांतरण अनुदान (CTG)

स्थिति CTG आदेश
नया स्टेशन 20 कि.मी. या अधिक दूर अंतिम माह के मूल वेतन का 80% पैरा 3(ii)(a)
अंडमान-निकोबार / लक्षद्वीप से या तक 100% पैरा 3(ii)(a)
20 कि.मी. से कम, या उसी शहर में — घर वास्तव में बदला 80% का एक-तिहाई पैरा 3(ii)(b)
पति-पत्नी — दूसरे का तबादला 60 दिन के भीतर दूसरे को नहीं पैरा 3(ii)(c)
पति-पत्नी — दूसरे का तबादला 60 दिन के बाद, 6 माह के भीतर दूसरे को 50% पैरा 3(ii)(c)

NPA और MSP मूल वेतन में नहीं जुड़ते। अपने अनुरोध पर या लोकहित के अलावा तबादले पर CTG न मिलने के नियम पहले जैसे लागू हैं (पैरा 3(ii))।

घरेलू सामान

वेतन स्तर ट्रेन / जहाज़ से सड़क से (01.01.2024 से)
12 और ऊपर 6000 कि.ग्रा. / 4-पहिया वैगन / 1 डबल कंटेनर ₹62.50 प्रति कि.मी.
6–11 6000 कि.ग्रा. / 4-पहिया वैगन / 1 सिंगल कंटेनर ₹62.50 प्रति कि.मी.
5 3000 कि.ग्रा. ₹31.25 प्रति कि.मी.
4 और नीचे 1500 कि.ग्रा. ₹18.75 प्रति कि.मी.

मूल दरें ₹50 / ₹50 / ₹25 / ₹15 (पैरा 3(iii))। असली रसीद ज़रूरी। पूर्वोत्तर, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप या लद्दाख से / तक तबादले पर परिवार साथ न जाए तो पात्रता का एक-तिहाई, बिना रसीद; परिवार साथ जाए तो पूरी पात्रता, रसीद ज़रूरी (का.ज्ञा. 16.06.2022)।

सेवानिवृत्ति पर TA

वही चार हिस्से, SR 147 की शर्तों के साथ (पैरा 4)। CTG पूरा 80% मिलता है — अंतिम स्टेशन पर बसें या कहीं और — बशर्ते घर वास्तव में बदला हो (स्व-घोषणा देनी होती है); अंडमान-निकोबार / लक्षद्वीप में 100% (का.ज्ञा. 06.01.2022)। स्टेशन पर आने-जाने का सड़क ख़र्च और स्थानांतरण आकस्मिक व्यय CTG में शामिल हैं (पैरा 4(ii)(a))।

दावा — समय-सीमा और प्रोफार्मा

दावा कब तक आदेश
दौरा, प्रशिक्षण, तबादला यात्रा पूरी होने के 60 दिन में, वरना ज़ब्त का.ज्ञा. 13.03.2018
परिवार की अलग यात्रा हर यात्रा के पूरा होने से अलग-अलग 60 दिन का.ज्ञा. 13.03.2018, पैरा 2
सामान और वाहन नए स्टेशन पर मिलने की तारीख़ से 60 दिन का.ज्ञा. 13.03.2018, पैरा 2
सेवानिवृत्ति पर यात्रा 180 दिन का.ज्ञा. 15.06.2021

जो अधिकारी अपने नियंत्रक अधिकारी नहीं हैं, उनके लिए नियंत्रक अधिकारी / कार्यालय प्रमुख को जमा करने की तारीख़ गिनी जाती है — बाद में ट्रेज़री पहुँचने में देर हो तो दावा ज़ब्त नहीं होता (पैरा 3–4)। LTC पर यह समय-सीमा लागू नहीं; उसके अपने नियम हैं (LTC गाइड)।

प्रोफार्मा — यहीं भरें:

आम सवाल

पात्र श्रेणी से ऊपर यात्रा की तो? केवल पात्र श्रेणी का किराया मिलेगा। GAR-14-A / 14-B में ऐसी यात्रा अलग दिखानी होती है, और सक्षम अधिकारी की स्वीकृति हो तो उसका नंबर-तारीख़ (GAR-14-A, मद 10)।

दौरे के दौरान CL ली तो? बिल में CL / RH की तारीख़ें अलग लिखी जाती हैं, और उन दिनों का दैनिक भत्ता नहीं बनता (GAR-14-A, मद 8 और प्रमाणपत्र)।

क्या CAPF पर यही नियम हैं? हाँ — 13.07.2017 का आदेश केंद्र सरकार के सिविलियन कर्मचारियों के लिए है, और CAPF इसी में आते हैं; सशस्त्र सेनाओं और रेलवे के आदेश अलग हैं (पैरा 8)।

TA और DA का पूरा नाम क्या है? TA = यात्रा भत्ता (Travelling Allowance)। TA के संदर्भ में DA = दैनिक भत्ता (Daily Allowance), जो महँगाई भत्ते (Dearness Allowance) से अलग है।

GAR-14-A, B, C कौन-से फ़ॉर्म हैं? GAR-14-A = दौरा TA बिल, GAR-14-B = तबादला TA बिल, GAR-14-C = LTC बिल।

दौरा डायरी कैसे भरें? दौरा डायरी तीन भागों में है: भाग I यात्राएँ, भाग II दिन-प्रतिदिन काम, भाग III सार। रात्रि-ठहराव यात्राओं के बीच के अंतर से निकलता है।

TA की गणना कैसे होती है? इस पेज के “दैनिक भत्ता” वाले हिस्से में भोजन, CTG और समय-सीमा के कैलकुलेटर हैं।

यह भी देखें: अवकाश — पूरी गाइड (दौरे के दौरान CL) · LTC — पूरी गाइड · अग्रिम प्रोफार्मा · दौरा डायरी

इस लेख में कोई त्रुटि? सुधार भेजें · अस्वीकरण