चल संपत्ति का लेन-देन — सूचना या स्वीकृति
गाड़ी, गहने, शेयर, बीमा जैसी चल संपत्ति के लेन-देन की सूचना या स्वीकृति के लिए DoPT आवेदन प्रोफार्मा (Estt-38) — भरें, जाँचें और भेजें।
इस प्रोफार्मा के पीछे के नियम: संपत्ति ख़रीदने-बेचने से पहले — पूरी गाइड
नियम आधार: सीसीएस (आचरण) नियम, 1964 का नियम 18(3): चल संपत्ति का लेन-देन करने पर — चाहे अपने नाम से हो या परिवार के किसी सदस्य के नाम से — सरकारी कर्मचारी को उसकी सूचना लेन-देन से एक माह के भीतर निर्धारित प्राधिकारी को देनी होती है, यदि संपत्ति का मूल्य उसके दो माह के मूल वेतन से अधिक है। यदि लेन-देन ऐसे व्यक्ति से है जिससे उसका सरकारी कामकाज का संबंध है, तो पूर्व स्वीकृति आवश्यक है। आवेदन प्रोफार्मा: DoPT प्रपत्र सं. Estt-38 (दिनांक 05.09.2016), जो DoPT का.ज्ञा. सं. 11013/2/2018-Estt.A-III दिनांक 17.12.2018 के अनुसार मानक प्रपत्र है। स्रोत
आप कैसे भरना चाहेंगे?
नीचे ऑनलाइन भरें ↓हर खाने के साथ सहायता; भरा हुआ पीडीएफ या व्हाट्सएपप्रपत्र या उसके नियम में कोई त्रुटि? सुधार भेजें