अचल संपत्ति लेन-देन: पूर्व सूचना (नियम 18(2))
ज़मीन, मकान या फ़्लैट ख़रीदने, बेचने, उपहार में लेने-देने, पट्टे या बंधक पर देने-लेने से पहले का DoPT आवेदन प्रोफार्मा (Estt-37) — भरें, जाँचें और भेजें।
इस प्रोफार्मा के पीछे के नियम: संपत्ति ख़रीदने-बेचने से पहले — पूरी गाइड
नियम आधार: सीसीएस (आचरण) नियम, 1964 का नियम 18(2): कोई सरकारी कर्मचारी, निर्धारित प्राधिकारी की पूर्व जानकारी के बिना, पट्टे, बंधक, क्रय, विक्रय, उपहार या अन्य प्रकार से अचल संपत्ति न तो अर्जित करेगा और न ही उसका निपटान करेगा — चाहे अपने नाम से हो या परिवार के किसी सदस्य के नाम से। यदि लेन-देन ऐसे व्यक्ति से है जिससे उसका सरकारी कामकाज का संबंध है, तो पूर्व स्वीकृति आवश्यक है। आवेदन प्रोफार्मा: DoPT प्रपत्र सं. Estt-37 (दिनांक 05.09.2016), जो DoPT का.ज्ञा. सं. 11013/2/2018-Estt.A-III दिनांक 17.12.2018 के अनुसार मानक प्रपत्र है। स्रोत
आप कैसे भरना चाहेंगे?
नीचे ऑनलाइन भरें ↓हर खाने के साथ सहायता; भरा हुआ पीडीएफ या व्हाट्सएपप्रपत्र या उसके नियम में कोई त्रुटि? सुधार भेजें